नवगछिया : नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को हाईस्कुल नवगछिया के मैदान में हुआ. टाँस जीत कर पहले खेलते हुए टाइगर क्रिकेट एलेवन ने निर्धारित ओवर में कुल 120 रन बनाए। रमन 16 रन, अमित 31 रन, राकेश 15 रन, मिलन 13 रन का योगदान दिया. जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी लायन क्रिकेट एलेवन ने 6 विकेट खोकर 121 रन बना कर मैच जीत लिया.

प्रियदेव ने 44 रन, अदित्य ने 16 रन कृष्णा ने 38 रन बनाया। लायन क्रिकेट एलेवन ने 4 विकेट से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया. समापन समारोह में मूख्य अतिथि नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह एनबीसीए के निदेशक घनश्याम प्रसाद, डाँ अनंत विक्रम, ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, अजय कुमार कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, राजू कुमार, सुनील कुमार, पुर्षोतम झा, विपीन सिंह आदि उपस्थित थे.

मैच के अम्पायर अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय थे. मैन आँफ द मैच प्रियदेव एवं मैन आँफ द सीरीज निखिल रंजन को घोषित किया गया. बेस्ट बाँलर अमित कुमार, बेस्ट बेट्समैन प्रियदेव राज,-उभरता नया खिलाड़ी का पुरस्कार छोटु सिंह एवं बेस्ट कैच का पुरस्कार सत्यम कुमार को दिया गया. सभी उपस्थित अतिथि गण ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *