नवगछिया : ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाडी राकेश कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हो गया है। राकेश हाई स्कूल नवगछिया मे पढते हैं। राकेश को पटना साई सेन्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
सरकार की ओर से वहाँ ताइक्वांडो प्रशिक्षण, रहना, खाना, मैडिकल, खेल कीट, आदि की सुविधा मिलेगी।

साई में चयन होने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, सचिव अशोक सिंह, दिवाकर पाण्डेय, डाँ अनंत विक्रम, जेम्स, मोनी कुमारी, मो नाजिम, मुकेश कुमार सुमन, संजय सिंह, अखिलेश पाण्डेय आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
