विक्रमशिला पुल पर रविवार को लंबे समय के बाद राहगीरों को जाम नहीं मिला। समय से नो इंट्री का पालन कराने से ट्रैफिक सामान्य रहा। छोटे वाहनों के ओवरटेक के बाद भी पुल पर जाम नहीं लगा। शनिवार देर रात से ही सबौर की तरफ से भारी वाहनों को जीरोमाइल चौक पर रोक दिया गया था।

नवगछिया की तरफ से भी नो इंट्री का पालन करते हुए पिछले दो दिनों से भारी वाहनों को समय से रोका जाने लगा। काफी समय बाद शहर के सभी भारी वाहनों को तड़के ही निकाल दिया गया। गौरतलब है कि शनिवार सुबह पुलिस के वरिय अधिकारियों को निकालने के पहली बार नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराया गया था।

उसी रणनीति का रविवार को पालन कराया गया। सभी भारी वाहनों के निकल जाने के बाद सुबह नौ बजे के बाद से पुल पर सामान्य यातायात बहाल हो गया। सबौर में रुक-रुककर लगता रहा जामजीरोमाइल चौराहे से भारी वाहनों के रोके जाने के कारण ममलखा तक दिनभर वाहनों का रेला सड़क पर लगा रहा। हालांकि नवगछिया की तरफ से खाली वाहनों को समय से रोक देने के कारण कुछ राहत रहा। लेकिन फिर भी रूक-रूक कर दिनभर जाम लगता रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *