बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षार्थियों से scrutiny के सम्बंध में समिति के वेबसाइट www.bsebssresult.com/scrutiny/ पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि, जो पूर्व में दिनांक 09 जून, 2018 से 16 जून, 2018 के बीच निर्धारित थी, उसे तकनीकी कारणों से विस्तारित करते हुए दिनांक 11 जून से 19 जून, 2018 के बीच किया गया है।

इसी क्रम में जिन परीक्षार्थियों को इसके अतिरिक्त कोई अन्य शिकायत हो, उनके लिए बिना शुल्क इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, जो दिनांक 10 जून से 16 जून, 2018 के बीच निर्धारित की गई थी, उसे भी 01 दिन बढ़ाते हुए दिनांक 11 जून से 19 जून तक निर्धारित किया गया है।

हालांकि खबर लिखे जाने के वक्त बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.bsebssresult.com/ या http://www.bsebssresult.com/scrutiny/ काम नहीं कर रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *