File Photo

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक खरीक बाजार शाखा में बुधवार को झांव के एक युवक बिरजू साह ने खरीक थाना के अवर निरीक्षक राजदेव सिंह पर थप्पड़ चला दिया.युवक ने खरीक पुलिस अवर निरीक्षक(छोटा बाबू) के वर्दी का कॉलर पकड़ दोबारा थप्पड़ चलाया.बैंक में मजमा लग गया.कई लोग पुलिस पब्लिक भितन्त को देखने लगे.एसबीआई बैंक परिसर मल्लयुद्ध क्षेत्र में बदल गया.

आक्रोशित पुलिस ने जमकर युवक को धुना

युवक की पिटाई से आक्रोशित पुलिस ने बैंक परिसर में युवक को जमकर धुनाई की. अवर निरीक्षक राजदेव सिंह ने युवक को पटक कर लात घूंसे से जमकर पिटाई की. अन्य पुलिस जवानों ने भी युवक को ल पर थप्पड़ घुसे और पैर से पिटाई करते हुए बैंक परिसर से बिरजू को पकड़कर पुलिस ने खरीक हाजत में बंद कर दिया. थाना परिसर में भी युवक को नियंत्रित करने के लिए खरीक थाना के मुंशी ने भी पिटाई की फिर भी युवक की अकड़ शांत नहीं हो रहा था.

क्या कहते हैं आरोपी युवक

खरीक पीएचसी में पैथोलॉजिस्ट के सहयोगी के रुप में काम कर रहे झांव के आरोपी युवक बिरजू साह ने बताया वह बैंक में जरूरी काम से गया था.महिलाओं ने निकासी फार्म भर देने के लिए निवेदन करने लगी.मैं निकासी फार्म भर रहा था. बैंक में प्रतिनियुक्त खरीक थाना चौकीदार विनोद पासवान ने मुझे निकासी फार्म भरने से मना किया और डांट डपट करने लगा. चौकीदार से बहस होने लगी. चौकीदार ने फोन कर खरीक पुलिस को बुला लिया. जैसे खरीक पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव सिंह आए और मुझे डांट डपट करते हुए थप्पड़ लगा दिया. उसके बाद मैंने भी आक्रोशित होकर कॉलर पकड़ा और थप्पड़ लगा दिया. उसके बाद सभी पुलिस वालों ने बैंक परिसर में मुझे पटक-पटक कर बड़ी बेरहमी से मारा और जख्मी कर दिया.

छोटे बड़े वाहनों जब्त

क्या करते हैं अवर निरीक्षक

युवक की अमर्यादित व्यवहार से व्यथित अवर निरीक्षक राज देव सिंह ने बताया कि चौकीदार की निकासी करवाने के लिए मैं एसबीआई खरीक बाजार शाखा के अंदर प्रवेश किया तो वह युवक चौकीदार से उलझ रहा था. मैंने उसे एक थप्पड़ देकर हिदायत किया. उसके बाद युवक ने अपना रुतबा कायम करने के लिए मुझ पर थप्पड़ चला दिया उसके थप्पड़ को मैंने बाएं हाथ से बचाव किया. उसके बाद युवक ने कॉलर पकड़कर सरेआम बेइज्जती किया और कॉलर का बटन तोड़ दिया बड़ी मुश्किल से युवक के हादसे मैं अपने गर्दन के कॉलर को छुड़ाया. उसके बाद युवक की पिटाई हम पुलिस वालों ने किया. थाना लाने पर भी उसका आकर ठंडा नहीं हुआ. उसके बाद युवक को हाजत में बंद कर दिया. अवर निरीक्षक राजदेव सिंह ने कहा खरीक थाना क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं में युवक की संलिप्तता की छानबीन की जा रही है.

क्या कहते हैं बैंक का अधिकारी

भारतीय स्टेट बैंक खरीक बाजार के प्रभारी शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार ने कहा कि चौकीदार के विरोध के बावजूद भी युवक बार-बार चौकीदार के बगल में जाकर बैठ जाता था कई बार मना करने के बावजूद भी युवक मानने को तैयार नहीं था. मैं बाहर निकल कर युवक को समझाया कि बैंक में अनावश्यक बहस ना करें. युवक मानने को तैयार नहीं था. चौकीदार ने पुलिस को फोन कर बुलाया. पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को शांत करने की कोशिश की लेकिन युवक ने पुलिस के साथ अमर्यादित व्यवहार किया और थप्पड़ चला दिया जिस से आक्रोशित पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस ने युवक को अपने साथ थाना ले गई. युवक की पारिवारिक और चारित्रिक पृष्ठभूमि की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *