बेखौफ बदमाशों ने प्रखंड की बिहपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत रामनगर सोनवर्षा वार्ड नंबर आठ में रात करीब दस बजे घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय युवक ललन चौधरी सो रहे थे। पुलिस के अनुसार गोली ललन के सीने में लगी है। इस कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Total Downloads: 116
ग्रामीणों ने मामले की सूचना बिहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूचित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस युवक के शव को रात में ही थाने ले आई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

इस बीच डीआईजी विकास वैभव ने घटना की जानकारी नवगछिया एसपी निधि रानी से ली। उन्हें बताया गया कि जमीन विवाद चचेरे भाई ने ही गोली मार दी है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

