नवगछिया : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांगों को लेकर नवगछिया प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। नवगछिया प्रखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नवगछिया प्रखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना भी दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी सेवक का दर्जा और वेतनमान की मांग कर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की नेत्री सोनी कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जितना मेहनत लिया जाता है उतना मानदेय या पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होता। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगे भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *