खरीक : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरीक इकाई के द्वारा रामगढ़ के काली मंदिर प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस प्रयियोगिता में प्रखंड के विभिन्न टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन युवा समाजसेवी सुमित कुमार, अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया.
फाइनल मुकाबले में अठनिया ने नवगछिया को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रघुवीर, अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा, राजकिशोर साह, अभाविप के पूर्व विश्व विद्यालय संगठन मंत्री विजय सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद और आर के यादव ने संयुक्त रूप से दिया.

मैच में रेफरी के रूप में राजकुमार, चंद्रकिशोर प्रसाद व स्कोरर के रूप में ललन कुमार, कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलशन कुमार, गौरव कुमार, ओम कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार, गौरव भारद्वाज साजन कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता थे.


