नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन हाई स्कूल लत्तीपाकर घराहरा मे हुआ. 15 दिवसीय ताइक्वांडो शिविर मे आत्मरक्षा की कला, फिजिकल फिटनेस एवं खेल का प्रशिक्षण दिया गया. सोमवार को समापन के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिया गया.

शिविर मे 80 बालक एवं बालिकाओ ने भाग लिया. इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, कोच मुकेश कुमार सुमन, संजय सिंह, स्कूल की प्राचार्या कुमारी विजया सिन्हा,शिक्षक मनोज कुमार, मो गुलाम मुस्तफा,

संजीव कुमार परमार, मो जहाँगीर, ब्रजेश झा, शैलेन्द कुमार, बाबूलाल पंडित राजा राम पंडित, राम स्वरुप कुमार, निधि कुमारी, कनकलता, राजीव कुमार, बबीता साह आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *