नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया : नवगछिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि आज जनता पूरी तरह से परेशान हो गई है. कोई भी जब थाना, ब्लॉक या किसी भी कार्यालय में जाते हैं तो वहां बिना पैसे का एक भी काम नहीं होता है. अफसरशाही पूरी तरह से हावी हो गई है और यह जनता का खून चूसने में जुट गई है. सांसद ने कहा कि ढोलबज्जा में सिपाही द्वारा महिला के साथ बलात्कार की घटना भी इसी अफसरशाही का परिणाम है.

राज्य में बढ़ती अफसरशाही का उदाहरण है ढोलबज्जा की घटना : सांसद

जाम की समस्या का निदान सांसद ने दिया प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

 नहीं हुआ जाम की समस्या का निदान तो राजद करेगा निर्णायक संघर्ष

कोई भी पदाधिकारी अगर गलती भी करता है और उसकी शिकायत नेताओं या पदाधिकारी से की जाती है तो किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती है. यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. यही कारण है कि जदयू जैसी पार्टियों से अच्छे लोग पार्टी छोड़कर राजद की ओर रुख कर रहे हैं. सिर्फ पार्टी के अच्छे नेताओं ही नहीं वरण जनता का विश्वास नीतीश जी की सरकार से उठ गया है. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जोर देते हुए कहा कि आप जियो के यहां चले जाइए म्यूटेशन कराने तो बिना पैसा दिए आपका वह मुंह देखने के लिए तैयार नहीं होगा. सभी जगह पर स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है.

जाम के विरुद्ध राजद ने कर दिया है आंदोलन का आगाज

भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि पिछले 2 दिन पहले उन्होंने जाम को लेकर 25 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा की है. जाम रहने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीमार लोग समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं तो स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. आम यात्रियों की भी हालत खस्ता हाल है.

अगर 10 दिन के अंदर जाम का कोई निदान नहीं निकाला गया तो राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा और निश्चित रूप से जाम की समस्या का निदान होने के बाद ही राजद मानेगा. भागलपुर जिले के लिए जाम की समस्या नासूर हो गई है और जाम रहने के कारण यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

खुद की पीठ थपथपाना बंद करे सरकार

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार थाना भवनों को बनवा कर अपना पीठ थपथपा रही है लेकिन थाने में दरोगा समेत पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों की कमी है. सिर्फ थाना ही नहीं राज्य सरकार की किसी भी संस्थान में चाहे वह अस्पताल हो तो वहां डॉक्टर नहीं है, स्कूलों में कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं, युवा बेरोजगारी की स्थिति में भविष्य को लेकर चिंतित हैं,

नवगछिया बाढ़ और कटाव से पीड़ित है लेकिन राज्य सरकार का इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं है. नवगछिया को पूर्ण जिला बनाओ की मांग राज्य सरकार ने वर्षो से लंबित करके रखा है. राजद इस मांग को लेकर पिछले दिनों उनके नेतृत्व में रंगरा से लेकर बिहपुर तक की पदयात्रा भी कर चुका है. निश्चित रूप से राष्ट्रीय जनता दल आगे भी संघर्ष जारी रखेगा.

त्रिपुरारी बने सांसद प्रतिनिधि

जदयू से अपनी निष्ठा को बदल कर राजद में आने वाले त्रिपुरारि कुमार भारती को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया. सोमवार को प्रेस वार्ता में सांसद ने घोषणा करते हुए बताया कि जिस तरह सरकार ने सपने दिखाकर कुर्सी तो हासिल कर लिया लेकिन युवाओं को रोजगार और अन्य मुद्दों पर सरकार विफल रही ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर भाजपा-जदयू जैसे दल में युवाओं को घुटन महसूस हो रही है.

इसका नतीजा है कि युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार भारती पूरे संगठन के साथ राजद में शामिल हो गए हैं. युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इस पर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं है. इस अवसर पर जदयू से राजद में आए अन्य नेताओं को भी में नई जिम्मेदारी दी गई. इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर तिरुपति नाथ यादव, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, संजय मंडल, शैलेश कुमार आदि अन्य भी मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet