खरीक : खरीक प्रखंड के गोटखरीक में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वर्षा रानी लोगों की जन समस्याओं से रूबरू हुए और मौके पर उन समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया.
Total Downloads: 192
बिहपुर विधानसभा के विधायक वर्षा रानी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा आपके विकास की सारी जरूरतों को पूरा किया जाएगा.बहुत हद तक विकास का काम किया जा रहा है.बाकी लोगों के विकास से जुड़ी जितनी भी समस्याएं हैं हम उन समस्याओं को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर निदान करेंगे.आप बेबाक होकर अपनी समस्याएं मुझे बताएं.हम आपकी समस्याओं का समाधान आपके बीच खुद करेंगे.

आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. मौजूदा सरकार घोषणाओं की सरकार है .सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.सुशासन की धज्जियां उड़ रही है.सरेआम किसान को गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है.एक भी अपहर्ता गिरफ्तार नहीं हुए. लोग अपने आपको असुरक्षित समझने लगे हैं.विधि व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है.

आप लोग सजग रहें और एकमत होकर रहे.समय आने पर अपनी ताकत का परिचय दें.आप का नेतृत्व वर्षा रानी आपके साथ है.विकट से विकट परिस्थिति में आप मुझे याद करें मैं आपकी मदद के लिए तत्पर हूं और रहूंगी. इस अवसर पर बिहपुर विधायक वर्षा रानी के साथ नंदू यादव,दल्लू यादव, मोहम्मद आजाद, सरवन दास, मुकेश, श्याम सुंदर शर्मा, धुनेश्वर. आदि मौजूद थे
