नारायणपुर : प्रखंड के नगड़पारा दक्षिण पंचायत के नगड़पारा निवासी भवानीपुर ओपी में कार्यरत चौकीदार हिरालाल पासवान का पुत्र छठी कक्षा के छात्र कर्ण कुमार(12) गुरुवार को लगभग 10:30 बजे दोस्तों के साथ कोसी नदी में गए तीनगछिया के पास स्नान करने के दौरान खाई में जाने से डुबने से मौत हो गई. डुबने की खबर कर्ण के दोस्तों ने हिरालाल के परिजनों को दी. मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह ने घटना की जानकारी स्थानीय पदाधिकारी को दुरभाष से जानकारी दी.

मौके परपहुंचे भवानीपुर पुलिस व सीओ रामजपी पासवान घटना स्थल पर पहुंचे व दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण गोताखोर व नाव के सहारे जाल की मदद से शव को कोसी नदी से निकाला गया. भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा व देर शाम तक पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के शव को परिजनों को सोंप दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कर्ण भागलपुर में हाँस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. दो दिन पुर्व पड़ोस में शादी में शामिल होने के लिए भागलपुर से घर आया था. जो दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने के दौरान खाई में जाने से डुबने से मौत हो गई.डुबने की खबर सुनते ही नगड़पारा कोसी नदी के बांध पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी नगड़पारा ग्मगीन हो गया इधर पिता चौकीदार हिरालाल पासवान, माता नीलम देवी, भाई शन्नी, बहन काजल, नैना, चाँदनी का रो रो कर बुरा हाल था.

परिजनों ने बताया कि कर्ण तीक्ष्ण बुद्धि का पढने एवं व्यवहारिक हँसमुख स्वभाव का था व सभी लोगों की बात सुनता है.वहीं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख की राशि दी जाएगी. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा मृतक के परिजनों से परिजनों से मिलकर उन्हें दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी है और परिजनों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *