नारायणपुर : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया. निरिक्षण के क्रम में मध्य बिधालय बीरबन्ना में छात्रों की कम उपस्थित पर नाराजगी जाहिर की. साथ ही निर्देश दिया कि साठ प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय. मध्य विद्यालय बलाहा पुरब में रसोई घर एवं बिधालय परिसर में काफी गंदगी देख बिफर पड़े साथ ही दर्ज उपस्थित एवं भौतिक उपस्थिति में काफी अंतर पाया गया. भोजन की गुणवत्ता निम्न कोटि की थी.

प्रधानाध्यापक को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी. मध्य बिधालय नारायणपुर में कार्यालय एवं परिसर में व्याप्त गंदगी पर असंतोष प्रकट किया. साफ सुथड़ा हेतू प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया. सुधार नहीं होने पर कार्यवाही की बात कही गई.

मध्य बिधालय मनोहरपुर भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई गई. साथ ही दर्ज उपस्थित एवं भौतिक उपस्थित में अंतर पाया गया. आवासीय कस्तुरबा बिधालय का भी निरिक्षण कर सुधारात्मक निर्देश दिए गए. वहीं डीपीओ ने बताया कि निरिक्षण के मोबाईल एप के द्वारा अनुश्नवण कर विहित् प्रपत्र प्रतिवेदन राज्य मुख्यालय को भेजी गई. साथ ही निरिक्षण के दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सुधार लाने का निर्देश दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *