नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन पर पूरब केबिन के समीप रविवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से गोपालपुर थाना के गोसाईगांव पंचायत निवासी उमेश प्रसाद यादव के 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत हो गई है. अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की सूचना पर नवगछिया जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को युवक नवगछिया बाजार के लिए घर से निकला था.

रात्रि के समय वह घर लौट रहा था. घर लौटने के क्रम में वह पूरबी केबिन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है. इधर जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में थाना में यू डी केस दर्ज कर लिया गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet