पटना। बोरवेल से निकली बहादुर सना को अब पीएमसीएच का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। इसका ऐलान पीएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन प्रसाद ने किया है। सना को शुक्रवार को दोपहर1 बजे पीएमसीएच से डिस्चार्ड कर दिया गया था। डॉक्टरों के बेहतर इलाज के बाद अब वो बिल्कुल ठीक है।

30 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकली मुंगेर की मासूम सना को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ने अपना ब्रांड एम्बैसेडर बनाने का निर्णय लिया है। सना जब पटना पीएमसीएच लाई गई थी, तब उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसके चेहरे पर काफी सूजन थी। सन्नो के ठीक हो जाने के बाद डॉक्टरों में भी खुशी का माहौल है।

पीएमसीएच से डिस्चार्ज

ठीक होने के बाद सन्नो को पीएमसीएच से शुक्रवार को धूम-धाम से डिस्चार्ज किया गया। इस मौके पर सना को मिठाई और खिलौने दे कर उसकी विदाई कि गई। अनजान लोगों से मिले गिफ्ट को बड़े प्यार से अपने साथ लेकर वह यहां से रवाना हो गई। इस खुशी के पल को देखकर सना के माता पिता भी काफी खुश थे।

गंभीर स्थिति में आई थी पीएमसीएच

आपको बता दें की बीते 1 अगस्त को सना शाम 3 बजे के आस-पास घर के पास खुदे सवा सौ फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। यहां सना अपनी नानी की यहां आई हुई थी, इस दौरान ये हादसा हुआ। तैंतीस घंटे के अथक प्रयास के बाद सना को बोरवेल से निकाला जा सका था। बोरवेल से निकालने के बाद सना की हालत बेहद नाजुक थी जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भर्ती कराया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *