नारायणपुर : नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा गांव में चार डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर हुई गोली बारी में मौजमा निवासी मुकेश कुमार चौधरी उर्फ लूचो फाइटर40 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. लूचो फाईटर को गोली दाहिने कंधे में लगी है. गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी जान खतरे से बाहर है. पुलिस से जानकारी मिली है कि लूचो अपराधी प्रवृति का व्यक्ति रहा है. भवानीपुर थाने में उसके विरूद्ध कुल आठ मामले दर्ज हैं.

इन दिनों वह देवघर में रह रहा था. पिछले दिनों ही लूचो ने एक विवादित जमीन की खरीददारी की थी जिस पर मौजमा निवासी कृष्णनंदन चौधरी के पुत्र ऑटो चालक सनी कुमार उर्फ सानिया भी दावेदारी कर रहा था. यह भी जानकारी ली है कि पिछले दिनों ही लूचो और सनिया के बीच जमीन का विवाद परवान पर था. गांव में पंचायती भी की गयी थी. सानिया ने पिछले दिनों ही पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन दे कर किसी बड़ी घटना की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी.

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को लूचो सानिया के घर पर मोटरसाइकिल से गये थे और उसे कहा कि अमुक दिन जमीन की मापी है, इसलिए उस दिन तुमको जमीन पर रहना होगा. इसके बाद सानिया और लूचो के बीच विवाद बढ़ता गया और दोनों में मल्ल युद्ध शुरू हो गया. इसी बीच सानिया अपने घर के अंदर गया और एक देशी पिस्तौल निकाल कर लूचो को दौड़ाना शुरूकर दिया. पिस्तौल के डर से लूचो भागने लगा अंतत: सानिया ने उसे अपने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक गोली मारी जोउसके कंधे में जा लगी. सानिया से दूसरी गोली भी चलायी जो लूचो को छूते हुए निकल गयी. घटना के बाद लूचो घायल अवस्था में जमीन पर गिर गया तो दूसरी तरफ सानिया लूचो की मोटरसाइकिल ले कर भाग गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर ओपी थाना पुलिस ने मामले की छानबीन की है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *