भागलपुर और नवगछिया में हत्या की वारदातों में कमी आई है, जबकि बांका में हत्या की वारदात बढ़ी है। यह जानकारी डीआईजी विकास वैभव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उसमें उन्होंने 2017 और 2018 का सात माह (एक जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक) का तुलनात्मक आंकड़ा जारी किया है।

आंकड़ों के अनुसार 2017 के जनवरी से लेकर जुलाई माह तक भागलपुर जिले में 47 हत्या की वारदात दर्ज हुई थीं, जबकि 2018 के जनवरी से लेकर जुलाई माह में यह आंकड़ा घट कर 42 पर पहुंच गया। उसी तरह 2017 के जनवरी से लेकर जुलाई तक नवगछिया में 18 हत्याएं हुई थी, जबकि 2018 के सात माह में 13 हत्याएं हुई। बांका में 2017 के जनवरी से लेकर जुलाई तक 33 हत्याएं हुई थी, जबकि 2018 में यह ग्राफ बढ़कर 50 हो गया।

डीआईजी ने बताया कि भागलपुर और नवगछिया जिले में पुलिसिंग के कारण हत्या का ग्राफ गिरा है। दोनों जिलों में कई बड़े और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। भागलपुर जिले में एक भी इनामी अपराधी नहीं बचे हैं।

डीआईजी ने जारी किया 7 माह मेंे हत्या का तुलनात्मक आंकड़ा

2017 और 2018 में कहां कितनी हत्याएं

माह भागलपुर बांका नवगछिया

2017-2018 2017-2018 2017-2018

जनवरी 07-08 08-01 03-01

फरवरी 03-09 04-06 01-00

मार्च 08-06 00-07 01-02

अप्रैल 08-05 07-08 04-01

मई 09-05 05-11 03-01

जून 06-06 02-05 04-04

जुलाई 06-03 07-12 02-04

कुल 47-42 33-50 18-13

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *