नवगछिया : नवगछिया शहर के वैशाली चौक से मंगलवार को वामपंथी नेताओं द्वारा मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च भाकपा के जिला सहायक मंत्री सीताराम राय एवं भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय के नेतृत्व में निकाला गया.

इस दौरान वामपंथी नेताओं ने कहा कि नीतीश मोदी की सरकार में बलात्कारियों को सजा दिलाने व मुजफ्फरपुर के बच्चियों को न्याय दिलाने के बजाय बलात्कारियों को राजनीतिक संरक्षण देकर बचाने की कोशिश कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य में भाजपा जदयू की सरकार के राज में महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर कांड में जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और बच्चियों को न्याय नहीं मिल जाता वामदलों का संघर्ष जारी रहेगा.

इस दौरान नेताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. वामदलों की कैंडल मार्च में विमल पोद्दार कामरेड रामदेव साह, अरविंद साह, करो साह, सिंटू राय, श्रीकांत यादव, विनोद कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, बिंदेश्वरी चौधरी, विजय कुमार, हरीश कुमार, अंकित कुमार, रणवीर कुमार, रोहित भगत, किशन कुमार सहित दर्जनों वामपंथी नेता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *