बीएसएनएल के थ्री-जी नेटवर्क को बेहतर करना होगा। फोर-जी नेटवर्क भी बीएसएनएल जिले में जल्द शुरू करे। ये बातें मंगलवार को सांसद बुलो मंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड के दूरसंचार सलाहकार समिति की दूसरी बैठक में कहीं। टेलीकॉम कंपनी के जीएम दफ्तर स्थित सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा, कॉम्पटिशन का दौर है। बीएसएनएल को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा, फोर-जी नेटवर्क के लिए लोकसभा स्तर पर भी मदद दिलाऊंगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उन्होंने यह भी कहा कि विक्रमशिला सेतु, लत्तीपुर, राघोपुर व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अभी नेटवर्क कमजोर है। इसे दुरुस्त करना होगा। शहर में पाइपलाइन बिछा रही पैन इंडिया कंपनी के सड़क की खुदाई करने से बीएसएनएल की लाइन को क्षति पहुंची है। समिति सदस्य श्यामलाल मंडल, नंदकिशोर यादव, वरुण कुमार, दीपक कुमार की मौजूदगी में समिति अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा, नेटवर्क बेहतर करने के लिए 45 नए बीटीएस टूजी और थ्री के उपाए किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 3जी के बीटीएस के लिए 35 नए टावर लगाए गए हैं। हाईस्पीड डाटा की नहीं, बेतहर नेटवर्क भी उपलब्ध करवोन की दिशा में काम हो रहा है। पीआरओ विवेकानंद तिवारी ने बताया, इस दौरान बीएसएनएल के अधिकारी जीसी सिंगल, डीके सिंह, कमरे आलम, संजय कुमार कनोजिया, एसके झा, एस. चौधरी और टीडीएम मुंगेर समेत अन्य अफसर भी मौजूद थे।

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक मौजूद सांसद बुलो मंडल व अन्य।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....