पटना। देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। पूजा पाठ किए जा रहे हैं। उनके जल्द अच्छे होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। दिल्ली, अयोध्या, हो या पटना या फिर लखनऊ हर जगह अटलजी के लिए उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं।
Total Downloads: 85
ट्विटर पर एक यूजर भय्याजी ने लिखा- ‘आज तक यह शब्द लिखने का दुस्साहस नहीं कर सकता पर आज लिखता हूँ, जिसकी व्यक्ति की वाणी और विचार ही उसकी पहचान हो उसका जीवन इन दोनों के बिना क्या ही जीवन है? ईश्वर से अनुरोध है कि आप उन्हें मुक्त करें..और पीड़ा में नहीं देखा जाता। शब्दों के लिए माफ़ी चाहूँगा।’
एक यूजर ने उनकी कविता लिखी- टूटे हुए सपने की सुने कौन सिसकी, अंतः की चिर व्यथा, पलाकों पर ठिठकी, हार नही मानूगा, रार नही ठानुंगा, कल के कपाल पर लिखता, मिटाता हूँ| गीत नया गाता हूँ|’

वहीं, रमेश लिखते हैं कि जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं राजनीति के पुरोधा भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी।
जबकि, दूसरे ट्विटर यूजर विजय कविता लिखकर वाजपेयी जी के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि
हर चुनौती से दो हाथ मैंने किए
आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए.!
आज झकझोरता तेज तूफ़ान है
नाँव भँवरों की बाहों में मेहमान है.!
पार पाने का क़ायम मगर हौसला
देख तेवर तुंफ़ा का, तेवरी तन गई.!
ईश्वर से #अटलजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना है

