पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे। वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपायी को देखने दिल्ली जाएंगे। पूर्व पीएम की हालत नाजुक है। उन्हें फिलहाल एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। नीतीश ने जारी अपने प्रेस वक्तव्य में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत नाजुक होने सूचना मिल रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रुप से हमेशा अटल जी का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा है। अटल जी से सार्वजनिक जीवन की बारीकियों को समझने का मार्गदर्शन मिला है, अटल जी मेरे लिए अभिभावक के समान थे। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि अटल की सरकार में नीतीश कुमार रेल मंत्री रह चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *