नवगछिया- युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण चेतना परिषद, भागलपुर स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल,भागलपुर के कार्यालय में  झंडोतोलन किया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

Whatsapp group Join

उक्त मौके पर श्री सांसद ने क्षेत्रवासियों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को देश के तरक्की, भाईचार और प्रगति के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने के लिए तैयार रहा चाहिए।

देश के आजादी में जिन देश भक्तों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया अपनी शहादत देकर देश को आजादी दिलायी उन देश भक्तों और शहीदों के प्रति हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी आज भी नतमस्तक और ऋणी हैं। शहीदों के कुर्बानी को हम लोग नही भूल सकते है। इस मौके पर जिला राजद परिवार के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने दी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights