PATNA : अंजनी कश्यप, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है। बिहार सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिनों के राजकीय शोक एवं शुक्रवार (17 अगस्त) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को बिहार सरकार के कार्यालय के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। केन्द्र सरकार ने अटल जी के निधन पर पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
Total Downloads: 363
बता दें कि अटल जी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी 6A कृष्णा मेनन मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय पर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दिन में 1:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरु होगी।

दिल्ली का राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूपी सरकार ने भी अटल जी के सम्मान में शुक्रवार को सरकारी अवकाश धोषित किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 93 साल के थे। एम्स ने शाम को बयान जारी कर बताया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त 2018 को शाम 05.05 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 36 घंटों में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। हमने पूरी कोशिश की पर आज उन्हें बचाया नहीं जा सका।
