ढोलबज्जा: रविवार की शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुए बारिश से कदवा के सैकडों एकड़ में लगे केले की फसल बर्बाद हो गए तो वहीं कदवा निवासी चन्द्रदेव रजक, सुनिल मंडल, पारस सिंह व नागो महतो समेत दर्जनों लोगो के घरों के छप्पड़ भी उड़ गए हैं.

Whatsapp group Join

जिससे किसानों को एक बार फिर से भारी नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है. उधर सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़े श्रद्धालुओं की भीड को देख कदवा के फोरलेन सडक प्रासपुर व मिलन चौक पर मनोज सिंह, सुजित कुमार व दिलीप सिंह के साथ सभी दुकानदारों द्वारा कांवड़ियों के लिए टेंट लगा कर फल, ठंडा पानी, जूस वगैरह की व्यवस्था की गई थी जहां तेज आंधी बारिश में टेंट समेत अन्य सामग्री उड कर क्षतिग्रस्त हो गए

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला निवासी मंटू महतो के 8 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपने घर में खेल रहा था कि अचानक आंधी तूफान आने से घर के छत पर लगे चदरा हवा में उड़ गया और इसके पैर पर जा गिरा जिससे की यह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *