पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश 22 अगस्त को भागलपुर पहुंचेगी। भाजपा मुख्यालय के कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे अस्थि कलश लेकर पटना पहुंचेंगे। दूसरे दिन से अलग जिलों में अस्थि कलश भेजी जाएगी।
Total Downloads: 387
पटना से वाजपेयी की अस्थि कलश भागलपुर 22 अगस्त को पहुंचेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि दो दिनों तक अस्थि कलश यात्रा भी चलेगी जो सिमरिया, सुल्तानगंज, अजगैबीनाथधाम, भागलपुर और कहलगांव तक जाएगी। रविवार को दिल्ली स्थित दाह संस्कार स्मृति स्थल पर अस्थि संचय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद भी साथ रहे।

इस मौके पर अमरपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे मृणाल शेखर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युगपुरुष अटल जी की अस्थि कलश अपने अंगप्रदेश ले जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बाबा अजगैबीनाथ धाम (सुल्तानगंज) के पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा नदी में अस्थि कलश को प्रवाहित करुंगा।

