कांग्रेस ने एक एेप तैयार किया है। इस एेप के सहारे पार्टी मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद करेगी। बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को राजीव गांधी की 74वीं जयंती के मौके पर सदाकत आश्रम से इस एेप को लॉन्च किया। शक्ति सिंह गोहिल ने लैपटॉप में बटन दबाकर इंदिरा शक्ति एेप को लांच किया।

एप के बारे में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे के इरादे से कांग्रेस प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालय प्रोफेसरों से मदद ले रही है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंदिरा शक्ति एप ‘एसओएस’ की तर्ज पर काम करेगा। इसका प्रयोग करने वाली महिला या बच्ची के एसओएस बटन दबाते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ ही पार्टी मुख्यालय को भी महिला का संदेश मिलेगा। जिसके बाद एक टीम संबंधित महिला की मदद के लिए सक्रिय होगी। यह एेप जीपीएस युक्त होगा और इसे गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

गोहिल रविवार की देर शाम पटना पहुंचे और सोमवार को सदाकत आश्रम पहुंचे। वहां बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पर्षद में नेता डॉ. मदन मोहन झा के साथ ही कई प्रोफेसर और शिक्षक संयुक्त रूप से सदाकत आश्रम में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *