रायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में महिला पर फब्तियां कसने पर दो पक्ष में मारपीट व गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे बरसाये. मारपीट के दौरान मो.सद्दाम, मो.मिराज, मो.जलील, मो.तनवीर, मो.ग्यास,मो.राहुल, मो.कबीर आलम, हसीदा खातून सहित दर्जनों जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी के डा.आंनद मोहन के प्राइवेट क्लिनिक में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस करा रहे हैं.

Whatsapp group Join

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि जिबराइल की पत्नी बिधालय की और से घर जा रही थी कि गांव के ही शमसुल, नुरो, फिरोज ने अपशब्द बोलकर कमेंट किया. महिला द्वारा विरोध करने पर सभी महिला को गाली गलौज करने लगा. महिला ने इसकी जानकारी घर पहुँचकर घरवालों को दी महिला के परिजनों द्वारा विरोध करने पर मनचलों ने जमकर मारपीट की देखते ही देखते मनोहर पुर रणक्षेत्र बन गया और गोलीबारी शुरू हो गई.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर ओपी प्रभारी पुलिस बल के समक्ष भी डंडे बरसे. सअनि परशुराम सिंह मुखिया सरपंच ने मिलकर समक्षा बुझाकर शांत किया. मौके पर भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को ईलाज के लिये क्लिनिक पहुंचाया.पुलिस को मो ग्यास सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि ने बताया की मारपीट के दौरान मो.जब्बार, नुर मोहम्मद, इदरीस ने छत पर चढ़कर दहशत फैलाने के लिए गोली चलाने लगा.

वहीं भवानीपुर पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है घटनास्थल से पुलिस को खोखा बरामद नहीं हुआ है.घटना को लेकर मनोहरपुर निवासी मो. ग्यास अली ने गांव के ही समसुल अली,नुरो,फिरोज, बाबर, सुद्दी, अख्तर,इलियास, अंसार, रहमान,अजहर, खलील, सुलेमान,शहीद, अबरुल, मुस्ताक,ग्यास,इंताज,अंजुर, मंसूर के विरुद्ध मारपीट,गोलीबारी,छिनतई का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में समसुल अली द्वारा ग्यास के जेब से पचपन सौ रुपया छिनतई एवं एक लाख रूपये रंगदारी का माँग करने का आरोप लगाया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *