गोपालपुर प्रखंड के बिदटोली के बांध पर कटाव थमने का नाम नही ले रहा है. बिंदटोली के स्पर संख्या 7 के नोज का डाउन पर भयंकर कटाव जारी हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां 2008 से कटाव जारी था. सरकार के जल संसाधन विभाग को कटाव रोकने के लिए नियुक्त किया गया लेकिन कटाव आज तक जलसंसाधन विभाग नहीं रोक पाई.

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा यहां से कोसो दूर थी. 2008 से जारी कटाव को रोकने में सरकार के जल संसाधन विभाग फेल साबित हुई है. कई पंचायत गंगा में विलीन हो गई. कामलाकुण्ड, बुधुचक, बोछायी और नारायणपुर आदि गांव गंगा में विलीन हो गया. दर्जनों गांव कटाव के मुहाने पर खड़ा है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

सरकारी विभाग कई सालों से बार-बार दावा करती आ रही लेकिन कटाव पर कोई नियंत्रण नही हुआ है. ग्रामीण निरंजन कुंवर ने बताया कि एक एनसी में 7 से 10 सीमेंटेड बोरी होते हैं. लेकिन यहां खाली बोरी ही ज्यादातर गंगा में डाल कर महज खानापूर्ति की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *