भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने समस्तीपुर में तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. समस्तीपुर के पूसा के वैनी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टी एजेंडा विहीन हो गयी हैं. उनका एक ही एजेंडा- मेनिफेस्टो है नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाना. इस बार के चुनाव में लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस की नहीं है. बल्कि की लड़ाई विपक्षी पार्टी और देश में नरेंद्र मोदी को चाहने वालों के बीच है.

Whatsapp group Join

देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है लेकिन राहुल गांधी एवं उनकी कंपनी नरेंद्र मोदी को हटाकर विकास को रोकना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सभी पार्टी इकट्ठी हो करके चुनाव लड़ेगी, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए हम साथ थे हैं और रहेंगे. सभी दलों का मकसद है नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना.

शिवानंद तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तमाम विपक्षी पार्टी के एकजुटता को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को किस चीज के लिए एक होना है! भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदम को रोकने के लिए एकजुट होना है? देश में हो रही तरक्की को रोकने के लिए एकजुट होना है क्या? देश में क्या हो रहा है जो लोगों को एकजुट होना चाहिए?

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नित्यानंद राय बोले-दूध और चावल किसी जाति विशेष का नहीं

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि देश के बारे में भ्रम पैदा करने की जरूरत नहीं है, जिनको भी लड़ना है चुनाव के मैदान में आए. बीपी मंडल के 100 वीं जयंती समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा दिए गए बयान दूध चावल खीर मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, बिहार में नित्यानंद नन्दकिशोर यादव रामकृपाल यादव हुकुमदेव यादव यह सब मिलकर के दूध इकट्ठा कर रहे हैं उसमें कुशवाहा जी की चावल है रामविलास पासवान और नीतीश कुमार मिलकर उसके स्वाद बढ़ा रहे हैं.

पूर्व PM वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन के जरिए राजनीति कर रही है बीजेपीः आरजेडी

नीतीश कुमार के तीर से भ्रष्टाचार को रोका जा रहा है और भाजपा इस खीर को बनाकर कमल के फूल की तरह इस बिहार को खिला रही है. पहले से खीर पक रही है इसमें राजद को खुश होने की क्या जरूरत है. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह सहित दर्जनों का भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अपने निजी कार्यक्रम के तहत एक शादी समारोह में शिरकत करने समस्तीपुर के पूसा प्रखंड स्थित वैनी में पहुंचे थे.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *