बिहार के मसौढ़ी में मंगलवार को वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। कुम्हारटोली के रहने वाले एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों की तरफ से काफी देर तक पत्थरबाजी हुई और कई राउंड गोलियां चली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी एसपी राजेंद्र कुमार भील की गाड़ी पर भी लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सिटी एसपी बाल बाल बच गए। धनरुआ थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बवाल के चलते मसौढ़ी बाजार बंद

-मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले मैदान में खेल को लेकर कुम्हारटोली और रहमतगंज के लोगों में विवाद हो गया था। इसी के चलते मंगलवार को रहमतगंज के कुछ लोगों ने कुम्हारटोली के सूरज को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(पीएमसीएच) रेफर किया गया है। युवक को गोली मारने से आक्रोशित कुम्हारटोली के लोगों ने रहमतगंज मोहल्ले में जाकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियां तोड़ डाले।

दोनों गुटों की तरफ से हुई पत्थरबाजी में कई दुकानदार और स्थानीय लोग घायल हो गए। बवाल के चलते पूरा मसौढ़ी बाजार बंद रहा। डीएम और एसएसपी मनु महाराज भी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। कड़ी मशक्कत के बाद हंगामा शांत कराया गया।

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

-तनाव की वजह से तरेगना स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने अनाउंस कर यात्रियों को प्लेटफॉर्म खाली करने का आदेश दिया है। करीब 4 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। पटना-गया रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से कुछ पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्चों को करीब 2 घंटे तक स्कूल में रखा गया। पैरेंट्स के पहुंचने पर ही बच्चों को घर जाने दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet