नवगछिया : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को हाई स्कूल नवगछिया मे सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश एवं महासचिव घनश्याम प्रसाद ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम में संघ के द्वारा तायक्वोंडो खिलाड़ी प्रिस कुमार राज, कुणाल कुमार, राकेश कुमार, रिसव कुमार एवं अंतरराष्ट्रिय स्तर पर थाईलैण्ड खेलने गए जेम्स को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार, मो नाजिम, संजय सिंह, अनुराग कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में मनाया गया. इस अवसर पर वक्ताओं व शिक्षको ने कहा मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है.

इस मौके पर वक्ताओं ने खेल के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धि को बताया गया. कार्यक्रम के आरम्भ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. वहीं विद्यालय में कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को विद्यालय के प्राचार्य एव प्रशासक द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया. कार्यक्रम के मौके पर खेल शिक्षक विकास पांडेय पुरुषोत्तम ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका अदा की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *