नवगछिया : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बुधवार को बाल भारती विद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं व शिक्षकों ने कहा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को विद्यालय के प्राचार्य एव प्रशासक के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया।

खेल शिक्षक विकास पांडेय पुरुषोत्तम ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका अदा की।इस मौके पर वक्ताओं ने खेल के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धि को बताया गया। कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं विद्यालय में कबड्डी, फुटबॉल एवंं वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वहीं भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को हाई स्कूल नवगछिया में सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश एवं महासचिव घनश्याम प्रसाद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संघ के द्वारा ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रिंस कुमार राज, कुणाल कुमार ,राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *