बिहार के खगड़िया में पुलिस ने शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है. जिले के गंगौर थाना के चंद्रपुरा गांव में एएसपी अभियान के नेतृत्व में छापा मारा गया. इस दौरान पुलिस ने एक मुर्गी पॉल्ट्री फार्म में छापेमारी की.

Whatsapp group Join

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण कर रही भट्ठी का खुलासा किया. पॉल्ट्री फॉर्म की आड़ में देसी, विदेशी शराब के निर्माण कार्य चल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब निर्माण का सामान भी मिला.

खगड़िया के एएसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि पिछले कई दिनों से मुर्गी पॉल्ट्री फार्म की आड़ में शराब निर्माण का धंधा जारी था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. पुलिस की छापेमारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल हो गए.

एएसपी ने बताया कि पुलिस शराब की तस्करी और निर्माण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बिहार में शराबबंदी कानून के लागू हुए दो साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया है लेकिन शराब की तस्करी और इसका अवैध निर्माण लगातार जारी है. इस कड़ी में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी पुलिस ने शराब की बरामदगी की है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *