भागलपुर। अब जिले में पुलिस की गश्ती दल रात में जहां तहां जीप लगाकर सो नहीं सकेगी। इसकी कड़ी निगरानी के लिए जल्द ही नई व्यवस्थाएं लागू होने वाली है। पुलिस के गश्ती दल की निगरानी रात के समय विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरे से होगी। इस लेकर जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने एसएसपी आशीष भारती को निर्देश दिए हैं। गश्ती व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए और इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह तैयारियां की जा रही है। यदि सख्ती के बाद भी लापरवाही करते कोई पकड़ा जाता है तो उन पर गाज तय है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी इसकी निगरानी
Total Downloads: 355
अब सिटी एसपी के आवास स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में एक लॉग बुक रहेगा। वहां जवानों की तैनाती होगी जो गश्ती पार्टी पर रात के समय नजर रखेंगे। जिस भी दिन विशेष गश्ती का निर्देश जिस स्थान पर होगा। वहां तत्काल संबंधित थानों और पुलिस चौकी के अफसरों को पहुंचना होगा। यदि इसमें कोई लापरवाही करता है, या वरीय अधिकारियों के आदेश को अनसुना करता है तो इसकी इंट्री मौजूद जवान लॉग बुक में करेगा। वहीं हर दिन की रिपोर्ट एसएसपी और वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि इसमें कोई भी लापरवाही सामने आती है तो उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वसूली और सोते हुए दिखती है पुलिस


अभी ज्यादातर थानों की पुलिस नो इंट्री खुलते ही किसी सुनसान सड़क पर गाड़ी को लगाकर सो जाते हैं या सड़कों पर वसूली में मस्त रहते हैं। ऐसे में रात में किसी भी आपराधिक वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि ऐसे पुलिस वाले सीसीटीवी के दायरे में आते हैं तो उन पर गाज तय है। इसके अलावा एसएसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर भी इसकी मानिट¨रग करेंगे। ताकि पुलिस किसी भी स्तर पर लापरवाही ना कर पाए। जल्द ही जिले में रात के समय पुलिसिंग दिखेगी।
प लिस के गश्ती दल द्वारा अक्सर लापरवाही की शिकायतें आती है। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई भी इस तरह की लापरवाही करता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी से निगरानी के पीछे लापरवाह पुलिस वालों पर शिकंजा कसना है।
– सुशील मान सिंह खोपड़े, जोनल आइजी भागलपुर

