लेकिन थोड़ी देर बाद यह नौजवान लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ दोबारा अंकुश की दुकान पर पहुंचा। उसने अंकुश से प्रोटीन के डिब्बे दिखाने को कहा। जैसे ही अंकुश ने दुकान में रखा डिब्बा निकाला इस शख्स ने अपने कमर में रखे तमंचे को निकालकर अंकुश पर तान दी।

कभी अय्याशी के लिए तो कभी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आपने अब तक कई वजहों से लूट की अलग-अलग वारदात को अंजाम देने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन दिल्ली में जिस वजह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। लुटेरों ने इस बार कैश, ज्वैलरी नहीं लूटा बल्कि एक दुकानदार से लूट लिया है प्रोटीन। यह मामला है दिल्ली का। तीन बदमाशों ने रोहिणी सेक्टर-8 के एक प्रोटीन शॉप में लूटमारी की। इस लूटपाट को अंजाम देने वाला शख्स एक 20 साल का नौजवान लड़का है।

जानकारी के मुताबिक 20 साल का यह नौजवान शारीरीक रुप से काफी पतला-दुबला था। वो लोगों पर रौब जमाने और अपनी धाक बनाने के लिए बॉडी बनाना चाहता था। इस शख्स को कुछ दोस्तों ने सलाह दी कि अगर वो बाजार से प्रोटीन खरीदकार खाता है तो जल्दी ही उसकी शानदार बॉडी बन जाएगी। इसके बाद यह नौजवान लड़का रोहिणी के रहने वाले जिम ट्रेनर अंकुश के दुकान में गया और उसने बॉडी बनाने वाला पाउडर उनसे मांगा। अंकुश ने इस लड़के को समझाया कि बिना ट्रेनर की उचित सलाह लिए प्रोटीन लेना उसे नुकसान पहुंचा सकता है। अंकुश ने उसे प्रोटीन देने से इनकार कर दिया जिसके बाद वो वहां से चला गया।

लेकिन थोड़ी देर बाद यह नौजवान लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ दोबारा अंकुश की दुकान पर पहुंचा। उसने अंकुश से प्रोटीन के डिब्बे दिखाने को कहा। जैसे ही अंकुश ने दुकान में रखा डिब्बा निकाला इस शख्स ने अपने कमर में रखे तमंचे को निकालकर अंकुश पर तान दी। सहमे अंकुश ने तुरंत सरेंडर कर दिया। इसके बाद इस नौजवान लड़के के दोस्तों ने दुकान में रखे लाखों रुपए के प्रोटीन के पैकेट और दवाएं लूट लिए। जाते-जाते वो बदमाश वहां लगे सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *