जिले के मेजरगंज में मलाही गांव से एक दर्दनाक वाकया सामने आया है. यहां नाच देखने गये करीब चार सौ लोगों की आंखों में अचानक से तेज दर्द और पानी आना शुरू हो गया. देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी मच गई.

घटना के बाद मरीजों को आनन-फानन में इलाज के लिये मेजरगंज रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां पहुंचते डॉक्टरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया.

घटना के बारे में एक पीड़ित ने बताया कि नाच के दौरान अचानक से कुछ स्प्रे किया गया. जिसके बाद से ही लोगों को आंखों में जलन, दर्द, लालीमा और नाक से पानी आना शुरू हो गया.

इधर, मामले में मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि ये संभवत वायरल इंफेक्शन के कारण हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके मूल कारण का पता मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा है. उन्होंने बताया कि करीब 400 लोगों का अभी तक प्राथमिक इलाज हो चुका है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *