नवगछिया: डॉ नितेश यादव ने कहा कि एमएलसी एन के यादव अपने स्नातक सीट कटता हुआ देख सॉसद बनने का राग अलाप रहे हैं ताकी पार्टी पर दवाब बनाया जा सके । जिस प्रकार से इन्होने अपने क्षेत्र के चौदह जिले के स्नातक मतदाता को छलने का काम किया है वह निंदनीय है । चुनाव जितने के बाद इनके कार्य से क्षेत्र के स्नातक मतदाता हताश और निराश हैं । इन्होने कभी इनकी सुध लेना भी उचीत नही समझा ।
पूरे कार्यकाल के क्रम में एमएलसी महोदय अपने नीजी क्लिनिक में हीं व्यस्त रहे । हद तो ये है की पार्टी और संगठन के लिए भी ईनको कभी वक्त नही मिला ।पार्टी भी इनके प्रभाव को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में देख चुकी है । केवल ईनके उपेक्षाओं के कारण इनके पसंदीदा भाजपा उम्मीदवार अपना जमानत नही बचा सके।

इनको अपने कद का एहसास हो चला है और लगने लगा की पार्टी इनको स्नातक चुनाव से बेदखल कर देगी । तो इन्होने सांसद बनने का सपना पाल लिया । एनकेयादव का राजनीतीक जीवण समाप्ती के कगार पर है । इनकी मंशा को जनता और यादव समाज पूर्ण रुप से पढ चुकी है । माननीय एमएलसी महोदय के साथ “का वर्षा जब कृषी सुखानी ” की कहावत चरितार्थ हो चली ।
डॉ नितेश कुमार ने बताया कि डॉ एमएलसी महोदय को समय शेष रहते राजनीत से संन्याश लेकर अपने अपने क्लिनिक को चलाना चाहिए क्योंकी राजनीत समाज सेवा करने वालों के लिए होता है केवल मेवा खाने वालों के लिए कोई स्नान नही है । सांसद बनने का सपना क्षेत्र में उपहास का विषय बन गया है ।


