नीतीश कुमार अहंकार भरी राजनीति कर रहे है और शिक्षकों को उसके सम्मान से वंचित रखे है उक्त बातें पूर्व एमएलसी प्रत्यासी डॉ नीतेश कुमार यादव ने कही। उनका कहना है कि सरकार शिक्षकों के विरुद्ध दमन की नीति अपनाई हुई है। एक तरफ शिक्षक दिवस पर कुछ शिक्षकों को सम्मान देकर पूरे बिहार के शिक्षकों का अपमान कर रही है। सरकार यह जानती है कि उनकी हार तय है फिर भी हठ धर्मीता अपनाये हुए है।

अब यह स्पष्ठ है कि न्या के द्वार शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलना तय है लेकिन अंधी बहरी सरकार ये सम्मान देने को तैयार नहीं है। पाँच सितम्बर को शिक्षकों द्वारा काला बिल्ला लगा सरकारी तंत्र का विरोध लाजमी है।
सरकार रोज दिन विद्यालयों की जाँच कराकर शिक्षकों पर मनोवैज्ञानिक दबाब बना रही है। जो लोकतंत्र का हनन है। ओछी राजनीति छोर नीतीश सरकार को पाँच सितम्बर को उनका हक समान काम के बदले समान वेतन देकर दोष मुक्त होना चाहिए।

शिक्षकों के हर सुख दुख में मैं शिक्षकों के साथ हूँ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *