भागलपुर: बहुचर्चित एवं बड़े घोटाले में शामिल सृजन घोटाले के सभी आरोपी के घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है. भागलपुर एवं आसपास के जिलों में जितने भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान सृजन घोटाले के आरोपी के हैं, सभी जगह आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा है.
Total Downloads: 79
सूत्रों की मानें तो सृजन से जुड़े हुए सभी आरोपी जिनका बिहार से बाहर भी है किसी तरह का कनेक्शन है या बाहर के लोग जो भी सृजन के खाते से जुड़े हुए थे सभी के यहां आयकर विभाग में गुरुवार को एक साथ छापा मारा है. भागलपुर में पूरे बाजार में सभी जगह आयकर की टीम की मौजूदगी से पूरे बाजार में दहशत का माहौल हो गया है. सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने में आयकर विभाग की गाड़ियां लगी हुई हैं.


ज्यादातर टीम के सदस्य झारखंड के धनबाद और रांची से आए हुए हैं, जो प्रतिष्ठान के अंदर सर्वे कर रहे हैं. बाहर में बिहार सैन्य पुलिस के लोगों को लगा दिया गया है ताकि कोई भी आदमी अंदर नहीं जा सके.

