
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
अनुमंडल मुख्यालय सहित जेल परिसर और इसके अलावा न्यायिक पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पदाधिकारी के आवास तक जलमग्न हो चुके हैं ।
इतना ही नहीं एसपी कार्यालय और आवास भी जलमग्न है, इसके साथ-साथ बिजली कार्यालय और बिजली आपूर्ति के लिए बने विद्युत शक्ति उपकेंद्र सब कुछ यहां जलमग्न हो चुका है। जिसकी वजह से न्यायिक कार्य और अनुमंडलीय कार्य से लेकर बिजली व्यवस्था तक बाधित है। मुख्य अभियन्ता ( जल संसाधन) और जिला अधिकारी भागलपुर को मिले निर्देशानुसार नवगछिया मकन्दपुर चौक से रेलवे क्रासिंग के बीच कल रात 10:00 बजे से जल निकासी को लेकर सड़क काटी गयी। जिसकी वजह से इस रास्ते पर हुआ आना जाना बंद
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
