भागलपुर| मुंदीचक में शनिवार की देर रात गाजे-बाजे के साथ मां भद्रकाली की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णिया के पंडित प्रभाष चंद्र झा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराएंगे। महिलाएं भजन कीर्तन करेंगी। रविवार की सुबह श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा समिति के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा चंचल ने बताया कि इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
Total Downloads: 80
इसे लेकर दुकानें सजने लगी हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1951 में महादेव प्रसाद शर्मा ने कराया था। भद्रकाली प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में कन्हैया शर्मा, प्रणय झा, अभिषेक पाण्डेय, उर्वशी शर्मा, कृतिका शर्मा, सोनू शर्मा, महादेव शर्मा, गीता शर्मा आदि जुटे हुए हैं।

वही शनिदेव मंदिर में 8 सितंबर को मास महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शनि की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर के पुजारी परमेश्वरानंद ने बताया कि शनिदेव की पूजा से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। भगवान शनिदेव मनुष्य को अच्छे-बुरे कामों का फल देते हैं।

उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन पीपल में जल देने से शनि के दोष से मुक्त हो जाते हैं। मंदिर में तेल का दीपक जलाएं, तिल एवं गुड़ का भोग लगाएं। आयोजन में संजय शर्मा, डाॅ. ब्रजभूषण शर्मा, डाॅ. जयंत जलद आदि लगे हुए हैं।

