पूर्णिया : एक पिता अपनी बेटी के साथ यौन शोषण करता था. यह पत्नी और बेटे को नागवार गुजरा तो उसने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने उस शख्स की जीवन लीला ही समाप्त कर डाली. यह घटना अमौर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिला के अमौर थाना क्षेत्र में एक शख्स अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता था, जिसकी जानकारी पत्नी और बेटे को चली. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. दोनों ने मिलकर उसे रात के अंधेरे में मौत के घाट उतार दिया. बाद में शव का सुराग मिटाने के लिए दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसे घर के ही पानी टंकी में छिपा दिया.

मां और बेटे ने रची मौत की साजिश

उधर, घटना की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाने का जब खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न रह गया. पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस शख्स की हत्या हुई है वह अपनी सौतेली बेटी और बहू को हवस का शिकार बनाता था. उसके आचरण ठीक नहीं थे.

रहस्यमयी मौत का खुलासा

बताया जाता है कि घटना के काफी दिनों तक शख्स की तीसरी पत्नी सबको गुमराह करती रही. जब दो बेटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो पूरा मामला सबके सामने आ गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के कंकाल को बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि शव के सड़ने की वजह से उसका डीएनए पूर्णिया में संभव नहीं हो पाया. लिहाजा सभी मेडिकल जांच के लिए उसे भागलपुर भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *