कुर्सेला मीरगंज मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह ट्रक और बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में बीजेपी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
Total Downloads: 79
मामला कुरसेला थाना अंतर्गत महाथान नवाबगंज के पास का है. जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ता संतोष जायसवाल अपने अन्य तीन साथियों के साथ बोलेरो से जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था. तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. जिसमे संतोष की जान चली गई.


वहीं सूचना पर पहुंची कुर्सेला पुलिस शव को सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. बरारी विधायक ने कहा यह घटना बिल्कुल दुखद है. हम उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं जो इन्हें मिलना चाहिए

