गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ ने विकराल रूप धारण कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर थाना व पीएचसी में भी बाढ का पानी प्रवेश कर गया है.नारायणपुर – लक्ष्मीपुर पंचायत के मालपुर, गोनरचर, नारायणपुर, नेवादास टोला, चंडीस्थान डिमाहा, जफरूदास टोला, कमलाकुंड पंचायत के सभी गाँव, पूर्वी भिट्ठा पंचायत के वेदी राय टोला, मनधत टोला, भिट्ठा, नवटोलिया, केलाबाडी, सौदागर मंडल टोला, रामदीरी, रामनगर, चौधरी बासा, रघुनी टोला, पश्चिमी भिट्ठा के फुलकिया, इस्माइलपुर, रामनगर, नया टोला, परबत्ता पंचायत के सुदन टोला, शिव मंदिर टोला, मेघल टोला, विनोवा, बसगढा, मोती टोला व छोटी परूत्ता सबित 40 गांवों में बाढ का पानी प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है.

इस्माइलपुर थाना व पीएचसी में घुसा बाढ का पानी

– पचास हजार की आबादी प्रभावित

इस्माइलपुर प्रखंड की अधिकांश सडकों पर तीन से चार फीट पानी बहने के कारण आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. कई सड़क ध्वस्त हो गये हैं, जिस कारण लोग अपने – अपने घरों में कैद हो गये हैं. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने डीएम भागलपुर को लिखित आवेदन देकर आवागमन को जारी रखने हेतु ततकाल सभी सडकों पर ईंट का टुकडा डलवाने की माँग की है.

जिला पार्षद ने इस्माइलपुर प्रखंड में कम से कम 20 युनिट एसडीआरएफ को तैनात करने, 20स्थानों पर राहत शिविर चलाने तथा पाँच बडे नावों से माल मवेशियों को उंचे स्थानों पर पहुँचाने की व्यवस्था करने तथा पशु चारे की व्यवस्था करने तथा बाढ से प्रभावित पचास हजार की आबादी हेतु सूखा राशन मुहैय्या कराने की माँग की है.

गंगा का जलस्तर

गंगा नदी का न्यूतम जलस्तर 24.00मीटर, चेतावनी का जलस्तर 30.48मीटर, खतरे का जलस्तर 31.60 मीटर, आज का जलस्तर 32.17 मीटर तथा अधिकतम जलस्तर 33.45 मीटर है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *