‘नारी बचाओ बेटी बचाओ’ पदयात्रा के तीसरे दिन सांसद पप्पू यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एसएसपी द्वारा जारी वीडियो की जांच हो, अगर वीडियो उस गांव का होगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, नहीं तो एसएसपी रिजाइन दे.
Total Downloads: 79
दरभंगा पहुंचे पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जो घटना उनके साथ घटी वो वहां के एसएसपी की लापरवाही से घटित हुई है. उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार एएसपी को मैसेज किया कि आंदोलनकारी मेरे साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, मुझे बचाइए, लेकिन उन्होंने मेरे बात को नजरअंदाज किया.

पप्पू यादव ने कहा कि मुझे सरकार द्वारा वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और उन्होंने स्कॉर्ट देना भी उचित नहीं समझा. जबकि 15 दिन पहले से ही मेरा पद यात्रा कार्यक्रम मधुबनी से पटना प्रस्तावित था.

उन्होंने मुजफ्फरपुर के एएसपी पर आरोप लगाया कि जब घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था, तो एसपी को वीडियो कौन दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना की 15 दिन के अंदर हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की जाए. वीडियो की जांच हो और यह साबित हो जाए की वीडियो उसी गांव का है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या नहीं तो एसएसपी नौकरी से रिजाइन कर दे.

