ढोलबज्जा: मोहर्रम (ताजिया) को लेकर रविवार के दिन, कदवा ओपी थाने में थानाध्यक्ष बीके राय के द्वारा एक शांति समिति की बैठक बुलाई गई. बैठक में उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष बीके राय ने शांति माहौल में इस त्यौहार को मनाने की अपील किया. ताकि किसी प्रकार के अप्रिय बात ना हो.

थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में मुस्लिम भाइयों द्वारा मुहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन शांति विधि-व्यवस्था के लिए हमारे कदवा ओ पी पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रहेंगे.

वहीं शराब पीकर हुरदंग मचाने वालों पर भी हमारी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इस अवसर पर कदवा दियारा पंचायत के मुखिया अशोक सिंह, सरपंच सिराज साह, उप मुखिया नागो ऋषिदेव, निरंजन भारती, रामदेव सिंह, घनश्याम मंडल, मो० वजीर नदाप, मो० खलील, श्रवण राय, जयप्रकाश राय व गंगाधर राय के साथ अन्य दर्जनों ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *