नवगछिया  : रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो हाई स्कूलों को शिक्षा विभाग के डीपीओ ने औचक निरीक्षण किया. शिक्षा विभाग के द्वारा निरीक्षी पदाधिकारी के रुप में जारी किए गए सूची के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट का सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जबकि तेज नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय रंगरा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, जनार्दन विश्वास ने निरीक्षण किया. महावीर सिंह मदरौनी इन्टर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में निरीक्षी पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ठीक 9:25 पर विद्यालय पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के साथ चेतना एवं प्रार्थना सत्र में भाग लिया. प्रार्थना के समय छात्र छात्राओं की संख्या कुछ कम पाई गई. मगर 10:00 बजे तक वर्ग नौ एवं दस के छात्र छात्राओं की उपस्थिति कुल 127 थी. इस पर डीपीओ ने नाराजगी जाहिर की इस संबंध में कारण पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने क्षेत्र के सधुआ चापर सहित आसपास के कई गाँव बाढ़ के पानी में डूब जाना एवं बाढ़ प्रभावित बताया.

File Photo

शिक्षा विभाग के डीपीओ ने प्रखंड के दो हाई स्कूलों का किया निरीक्षण

,, रंगरा हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर जमकर लगाई फटकार

इस पर डीपीओ सहमत भी दिखे. विद्यालय में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक को मिलाकर कुल 18 शिक्षक नियुक्त हैं. जबकि 4 अतिथि शिक्षकों की हाल ही में नियुक्ति की गई है. जिनमें से 4 शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर थे. जबकि एक शिक्षक अन्य जगह प्रतिनियोजन पर एवं एक शिक्षक प्रशिक्षण अवकाश पर है.

विद्यालय में वर्ग कक्ष का घोर अभाव पाया गया. विद्यालय में मात्र चार कमरे सुचारू अवस्था में है. जिनमें दो कमरों में वर्ग कक्ष का संचालन होता है, एक कमरा शिक्षक प्रकोष्ठ के रूप में जबकि एक कमरा कार्यालय के रूप में है. चार पुराने कमरे हैं जो बिल्कुल धराशाही हो चुके हैं. डेस्क बेंच की भी कमी पाई गई. डीपीओ के द्वारा बताया गया है कि डेस्क बेंच के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है.

जिसके द्वारा डेस्क बेंच की आपूर्ति की जाएगी. प्रखंड के द्वारा हाल ही में दो शौचालय बनाया गया है. पेयजल के लिए एक मात्र चापाकल पाया गया जो छात्र छात्राओं के लिए नाकाफी था. इसके बाद डीपीओ ने वर्ग 9 एवं 10 में जाकर छात्र छात्राओं से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित सवाल भी पूछे. बच्चों द्वारा दिए गए जवाब पर डीपीओ संतुष्ट देखी. वहीं दूसरी ओर तेज नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय रंगरा का निरीक्षी पदाधिकारी, डीपीओ स्थापना, जनार्दन विश्वास ने विद्यालय का निरीक्षण किया. डीपीओ ने विद्यालय के कुव्यवस्था पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार ठाकुर को जमकर फटकार लगाई. वहां भी बच्चों की उपस्थिति मानक से काफी कम पाई गई. वहां किसी तरह के विद्यालय से संबंधित अभिलेख पूर्ण नहीं पाया गया.

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक कुछ भी जवाब नहीं दे सके. यही नहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की भी जानकारी नहीं दे पाए. इस पर डीपीओ जनार्दन विश्वास भौंचक रह गए. विद्यालय में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सहित कुल 20 शिक्षकों की नियुक्ति है. जिनमें से सभी उपस्थित पाए गए. वर्ग 11वीं एवं 12वीं मिलाकर कुल 199 छात्र-छात्राएं नामंकित है. जबकि वर्ग 9 एवं 10 में कुल 550 छात्र-छात्राएं नाम अंकित है. जिनमें से कक्षा में छात्र छात्राओं की उपस्थिति मात्र 100 के करीब पाई गईं. डीपीओ जनार्दन विश्वास द्वारा विद्यालय प्रबंधन की कुव्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल नहीं रहने के कारण काफी नाराजगी जाहिर की गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *