नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मां कामाख्या पेट्रोल पंप के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के पकरा निवासी विलास सिंह के पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गई है. दुर्घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है. जब राहुल अपने मोटरसाइकिल से नवगछिया की एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए नवगछिया जा रहा था.
Total Downloads: 354
घर से निकलने के बाद जब वह नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित मां कामाख्या पेट्रोल पंप को पार कर रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित बैग से पूर्णिया की ओर जा रही ट्रक ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर तेज गति से फरार हो गया.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज से पूरा वातावरण मातम में तब्दील हो गया. परिजनों ने बताया कि राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था. वह बायोलॉजी विषय की ट्यूशन के लिए नवगछिया आ रहा था.
