फाइनल ईयर और 2017-19 के फस्र्ट ईयर की शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षाओं के प्रश्न एक दिन पहले वायरल होने का मामला सामने आया है। ये प्रश्न हाथ से लिखे हुए हैं। पन्ने पर दोनों परीक्षाओं के प्रश्न लिखकर छात्रों के बीच वायरल किए गए हैं। हालांकि ये प्रश्न उन्हीं प्रश्नपत्रों के हैं जिनकी परीक्षा शुक्रवार को होनी है या नहीं, यह परीक्षा के समय ही पता चल सकेगा। लेकिन टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन कैंपस में कई छात्रों के पास इस तरह के हाथ से लिखे प्रश्न मिले। छात्रों के पास फस्र्ट ईयर के पेपर सी एक और फाइनल ईयर के पेपर सी आठ के प्रश्न उपलब्ध थे। इसे दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ छात्रों ने बताया कि ये प्रश्न उन्हें कुछ अन्य छात्रों से मिले। इसके

लिए उनसे 10 से 15 हजार रुपए भी लिए गए। हो सकता है कि छात्रों के किसी ग्रूप को प्रश्नपत्र हाथ लग गया हो और अब वैसे छात्र दूसरे छात्रों से उगाही के लिए इसे पैसे लेकर वायरल कर रहे हैं। यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ हो और शरारती तत्वों ने छात्रों को बरगला कर पैसे ऐंठने के लिए इस तरह की हरकत की हो। सच क्या है, यह शुक्रवार को परीक्षा के समय हो तब पता चलेगा जब विवि या परीक्षा केन्द्र अधीक्षक हाथ से लिखे प्रश्नों का मिलान मूल

प्रश्नपत्र से करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामप्रवेश सिंह ने भी यहीं बात कहीं है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने या प्रश्न वायरल होने की जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को प्रश्नों और प्रश्नपत्र का मिलान करने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन उन्होंने पूर्व में कुलपति से आग्रह किया था कि प्रश्नपत्रों को लेकर कड़ाई करने की जरूरत है। प्रश्नपत्रों की छपाई करने वाले प्रेस से मिलने वाला पैकेट फटा रहता है। प्रश्नों की गोपनीयता भंग होने की आशंका रहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *