पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे विमान 6 ई 485 से पक्षी टकरा गया। इससे विमान के इंजन में खराबी आ गई। पायलट के सूझ-बूझ से 140 यात्री बाल-बाल बच गए। घटना दोपहर बाद 3:30 बजे की है। यह विमान रांची होकर बेंगलुरु जाने वाला था। पक्षी के टकराने पर इंजन के क्षतिग्रस्त होने के बाद पायलट ने आगे विमान ले जाने से इनकार कर दिया।

– पटना एयरपोर्ट पर टेकऑफ के समय हुई घटना, बेंगलुरु जा रहा था विमान
– बाल-बाल बचे 140 यात्री, ढाई घंटे बाद इंजन को ठीक कर विमान ने भरी उड़ान

उसने तत्काल यात्रियों को इंजन में खराबी आने की सूचना देकर विमान को वापस पटना एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। विमान के इंजन में आई खराबी को ठीक करने में ढाई घंटे का वक्त लगा। इसके बाद देर शाम विमान को वापस बेंगलुरु भेजा गया। हादसे के बाद डर से कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा भी रद करवा दी। लगातार बढ़ रहे हैं बर्ड हिट के मामलेबर्ड हिट की समस्या पुरानी है। विमान से पक्षी टकराने की लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में डर ज्यादा है।

इसी साल जून माह में दो-दो बार बर्ड हिट की घटना घटी थी। 4 जुलाई को भी गो एयर का विमान पक्षी से टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उस वक्त भी 160 यात्रियों की जान बची थी। इस घटना के बाद बर्ड हिट से बचाने के लिए दिन में तीन से चार बार पक्षियों को मारने का निर्देश दिया गया था परंतु कोई कदम कारगर साबित नहीं हो रहा।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *